Categories: छपरा

छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो ने थाना के चौकीदार को रौंदा: मौके पर मौत

छपरा: छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित रसूलपुर थाना अंतर्गत बाजार के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने थाना के चौकीदार को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. चौकीदार रसूलपुर थाना में पदस्थापित था. वह रसूलपुर थाना क्षेत्र के बंसी छपरा गांव निवासी सदन यादव का 58 वर्षीय पुत्र रामसूरत यादव बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त चौकीदार रसूलपुर एनएच-531 पर अपनी टीवीएस बाइक से जा रहा था.

तभी अज्ञात बोलेरो ने रसूलपुर बाजार के समीप उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद रसूलपुर थाना ने मौके पर पहुंचकर मृत चौकीदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. वही इस बात की सूचना मिलते ही चौकीदार के परिजनों में कोहराम मच गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026