छपरा: मशरक (सारण) एस एच-90 पर तरैया मोड़ के पास सोमवार की सुबह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार शानदार सफलता प्राप्त करतें हुए चोरी का एक ट्रैक्टर को चलातें हुएं एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 से मुजफ्फरपुर जिले से चोरी की गई ट्रैक्टर को ले जाया जाएगा उसी की सूचना पर एस एच-90 पर विशेष गश्ती दल के साथ जमादार अजय कुमार सिंह को लगाया गया। गश्ती दल ने रात्रि में चोरी की ट्रैक्टर के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के बोरवाला गांव निवासी नितेश कुमार यादव पिता सुरेन्द्र राय के रूप में हुई है। वही ट्रैक्टर मालिक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर सराय गांव निवासी श्री कांत यादव की हैं। मामले में ट्रैक्टर मालिक को सूचना दी गई जिन्होंने थाना परिसर पहुंच ट्रैक्टर की पहचान की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शख्स से पूछताछ की जा रही है जिससे और भी मामलों की जानकारी हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…