छपरा: मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर थाना गश्ती पुलिस जमादार अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गश्ती के दौरान अंग्रेजी शराब संग तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। पहले मामले में मशरक – डूमरसन एसएच 90 पर चैनपुर रेलवे ढाला के पास डूमरसन की तरफ से बाइक पर दो बोरी में समान लेकर जा रहे दो युवक को पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान एक बोरी में 4 कार्टून ग्रीन लेबल अंग्रेजी शराब फ्रूटी जबकि दूसरी बोरी में 160 अदद फ्रूटी शराब कुल 63 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार से निर्देश प्राप्त कर पुलिस अधिकारी ने स्प्लेंडर बाइक के साथ शराबबंदी के बाद तस्करी का अवैध शराब जब्त किया। मौके पर कारोबारी धर्मेंद्र कुमार यादव पिता गुलाब राय एवं विक्की कुमार सिंह पिता अजय सिंह धामा परसा दोनों थाना इसुआपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।वही दूसरे स्थान बाजार क्षेत्र के बस स्टैंड से सटे गांव गोपालवाड़ी गांव में छापेमारी करतें हुए कृष्णा ठाकुर पिता सुदर्शन ठाकुर को रायल स्टेज 8 पीएम 30 बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया जो 10 लीटर के करीब है।शराब रखने एवं अवैध रूप से बिक्री करने को लेकर दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…