Categories: छपरा

छपरा: लूट की बाइक के साथ धराया अप्राथमिक अभियुक्त ग़दर सिंह, पुलिस ने भेजा जेल

छपरा: अपराधियों द्वारा कट्टे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट कांड में बनियापुर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए महज कुछ घंटों में ही कांड का उद्भेदन कर दिया।साथ ही मुख्य अपराधकर्मी को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई बाइक भी बरामद कर लिया है।थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त 20 वर्षीय गदर सिंह उर्फ अंकित सिंह को उसके घर मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर से गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया।साथ ही उसके घर से लूट की बाइक भी बरामद कर लिया गया।

गिरफ़्तार अभियुक्त से पुछताक्ष में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे है।जिसपर अनुसंधान चल रहा है।वही कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।मामले की प्राथमिकी रसूलपुर थाना क्षेत्र के शिउरी निवासी मनोज कुमार सिंह ने बनियापुर थाने में दर्ज कराई थी।जिसमें बताया था अपने चाचा के यहाँ बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा जा रहा था।तभी नदौवा चंवर के समीप पुलिया के पास पीछे से एक बाइक पर सवार चार युवक आये और मुझे धक्का देकर गिरा दिया।तथा कट्टा दिखाकर मेरे पॉकेट से मोबाइल और स्प्लेंडर बाइक छीन कर फरार हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026