Categories: छपरा

SSP कार्यालय के बाहर युवक ने खाया जहर…पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

राजधानी पटना में शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने वहां जहर खा लिया और अचेत हो गया। युवक के गिरते ही वहां लोग घबरा गए और तुरंत शोर मचाकर पुलिस को बुलाया।

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक काफी देर से एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़ा था। अचानक उसने अपने पॉकेट से जहर की शीशी निकाली और पी गया। जिसके बाद उक्त युवक वहीं जमीन पर अचेत अवस्था में गिर पड़ा। त्वरित कार्रवाई करते हुए गांधी मैदान थाने को सूचना दी गई और आनन-फानन में युवक को बेहोशी हालत में अस्पताल ले जाया गया। युवक की पहचान पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रकाश कुमार, पिता दयानंद प्रसाद के रूप में की गई है।

हालांकि प्रकाश कुमार को क्या समस्या थी और किस कारण उसने खुदकुशी की कोशिश की, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। फिलहाल गांधी मैदान थाने की पुलिस ने प्रकाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके होश में आने के बाद ही आगे पूछताछ की जा सकेगी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026