Categories: छपरा

छपरा: सलिमापुर और कर्णपुरा में हुआ रावण वध कार्यक्रम

आतिशबाजी के शानदार नजारे का लोगों ने खूब उठाया आनंद

छपरा: अन्याय पर न्याय की दुराचार पर सदाचार की अधर्म पर धर्म की अच्छाई की बुराई पर सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले का प्रतीक विजया दशमी का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया।इस दौरान सलिमापुर और कर्णपुरा गांव में रावण वध का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सलिमापुर में दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित रावणवध कार्यक्रम का उद्घाटन निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्षा मीणा अरुण ने किया।जंहा पर सलिमापुर बड़ा पोखर के पास स्थित रावण का पुतला दहन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में रावण वध के लिये बहुत ही आकर्षक ढंग से पटाखों की आतिशबाजी की गई।हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने आतिशबाजी के शानदार नजारे का आनन्द लिया। वहीं शुक्रवार की देर शाम कर्णपुरा गांव में भी रावण के पुतले का दहन स्थानीय बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल के विधिवत पूजन के बाद आयोजन समिति द्वारा किया गया। इसके पूर्व राम-रावण के बीच चले प्रतीकात्मक युद्ध का भी दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। आतिश बाजी के इस शानदार नज़ारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। भीड़ को संभालने में मढ़ौरा एसडीपीओ व थाना पुलिस के पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026