छपरा: जिले के मांझी प्रखण्ड क्षेत्र में दुर्गा-पूजा हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। प्रशासन के दिशा-निर्देश के आलोक में कुछ जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम को छोड़ कर अधिकांश जगहों पर लोगों के मनोरंजन के लिए किसी कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया। मांझी चट्टी, मियांपट्टी, पकड़ी बाजार, ताजपुर, कटोखर, नचाप, शीतलपुर, बरेजा, दाउदपुर, बनवार, कोहड़ा बाजार समेत दर्जनों बाजारों पर आकर्षक पूजा पंडालों में माँ दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
वहीं दसमी के दिन शाम को पकड़ी बाजार पर बुराई के प्रतीक रावण का पुतला-दहन किया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर दशहरा के समापन पर सलेमपुर में युवा-शक्ति घोरहट के द्वारा आर्मी की तैयारी करने वाले 2 दर्जन युवाओं को टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संस्थापक अंगद प्यारे, राजू साह, नवीन कुमार, अभय कुमार, मनीष, राजन आदि लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…