Categories: छपरा

छपरा: मशरक में रिषभ की गर्दन रेत हत्या का हुआ खुलासा, पड़ोसी बच्चे ने की हत्या

छपरा: मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम गांव में बीते सप्ताह पहले 10 वर्षीय रिषभ की गर्दन रेतकर निर्मम तरीके से हत्या का मशरक थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में पड़ोस के 13 वर्षीय विशाल कुमार पिता रामजी राय को हिरासत में ले लिया और जांच पड़ताल के बाद छपरा न्यायालय भेज दिया। वैसे घटना को लेकर गांव समेत आस पास के इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि 13 वर्षीय विशाल ने 12 वर्षीय रिषभ की इतनी बेरहमी और निर्मम तरीके से हत्या कैसे की। पुलिस का कहना है कि हत्या के समय रिषभ अकेला था उसने भी यह स्वीकार किया है ।‌ वैसे थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू और हत्या के समय पहने कपड़े बरामद किया गया है वही हिरासत में लिया गये विशाल ने हत्या करने की बात स्वीकारी।

उसने स्वीकारा की मृतक रिषभ से उसका पुराना विवाद चल रहा है उसके परिजनों के द्वारा पाले गये मवेशी से फसल नुकसान होती थी और बोलने पर उसके द्वारा उसकी मां के बारे में गाली गलौज की जाती थी जिसमें दो साल पहले भी मारपीट हुई थी। वही दो दिन पहले भी उसने उसे उसकी मां को गाली दी उसी समय उसने उसे मारने का सोच लिया और बाजार से चाकू और फाइटर खरीद लिया। घटना के दिन मृतक रिषभ शौच करने को घर से निकला तों वह उसी के पीछे पीछे वह वहां तक पहुंचा और जंगल में शौच करने के दौरान चाकू से गर्दन पर वार कर दिया और फिर पीठ पर चाकू मार घटनास्थल से फरार होकर फिर घर चला आया । वही विशाल ने पुलिस को बताया कि वह हत्या के बाद घर चला गया और कपड़ा धोकर साफ कर फ़िर हल्ला होने पर सभी के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान शक के आधार पर उसको हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026