✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर बाजार स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार को सदर एसडीपीओ श्री जितेंद्र पांडेय,सदर एसडीओ श्री रामबाबू बैठा तथा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार ने महावीरी आखाड़ा मेला को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए कहा की महावीरी आखाड़ा मेला आप लोग एक साथ ताल मेल के साथ सहमत होकर झंडा मेला व आखाड़ा में सहयोग कर मेला को शांति पूर्ण संपन्न करवाये तथा एक मिसाल कायम करें।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ श्री पांडेय ने कहा कि पुलिस आपलोगो के सहयोग में तत्पर रहेगी।आप लोग भी पुलिस का सहयोग करें और शरारती तत्व पर नजर रखते हुए चिन्हित कर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दें।जिससे समय रहते कार्रवाई कर शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करवाया जा सके।
वहीं उन्होंने कहा की सभी आखाड़ा वाले को लाइसेंस लेना आवश्यक है बिना लाइसेंस का जुलूस या आखाड़ा निकालने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं एसडीओ श्री बैठा ने कहा कि आपलोगो के सहयोग से हीं मेला या जुलूस शांतिपूर्ण सम्पन्न होगा।हम लोग तो आपलोगो के हीं सहयोग के लिए हैं।आप सभी एक दूसरे का सहयोग करें और महावीरी जुलूस आखाड़ा मेला को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने में सहयोग करें।वहीं उन्होंने कहा की मेला के दौरान आर्केस्ट्रा या डीजे का संचालन नहीं होगा।नमाज के समय में आखाड़ा नहीं निकाली जाएगी।इसको ध्यान में रखना होगा और दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे का पूरा सहयोग करें और एक शांति का मिशाल कायम कर समाज को जोड़ने में सहयोग करें।यही मेरा आपलोगो से अनुरोध है।इस बैठक में मुखिया पुत्र राजीव यादव,जाटा यादव,लाली मियां,पप्पू प्रसाद सिंह के अलावा दोनों समुदाय के दर्जनों बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…