Categories: पटना

छपरा: अमनौर सीएचसी का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

अमनौर सीएचसी का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

छपरा: बुधवार को प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मढौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इनके पहुचते ही स्वस्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गई. इस दौरान एसडीओ ने अस्पताल के सभी वार्डो में घूम घूम कर सभी विभागों का जानकारी लिया. ओपीडी, दवा बितरण केंद्र, प्रसव कक्ष ,ऑपरेशन थियेटर शौचालय की साफ सफाई का जायजा लिया. वहीं ओपीडी में मौजूद लोगो से पूछ- ताछ किया, दवा के बारे में पूछ- ताछ की तथा दवा के सम्बंध में रोगियों से भी जानकारी लिया. जहां रोगियों ने कहा कि कुछ दवा है जो यहा मिलती है कुछ बाहर से भी मंगाना पड़ता है. इन्होंने अस्पताल में एक्सरे मशीन की सुविधा नहीं होने की व्यवस्था देख नाराजगी जाहिर किया.

वहीं एक सप्ताह के अंदर अस्पताल में एक्सरे की सुविधा बहाल करने का दिशानिर्देश दिया. इस सम्बंध में स्वास्थ्य प्रबन्धक शिव कुमार पासवान ने बताया कि विधुत आपूर्ति नही होने की वजह से यह सुविधा अस्पतालों में बहाल नही है. कई बार अमनौर जेई से इसकी सूचना दी गई पर कोई सहयोग नही मिल रहा है. इस मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तारकेश्वर सिंह,मनीष कुमार,रौशन तिवारी उपस्थित थे.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026