Categories: पटना

कटिहार में 2 बच्चों के बैंक खाते में आ गए 900 करोड़ रुपये, अपना-अपना अकाउंट चेक करने को लगी कतार

पटना: बिहार के खगड़िया में एक युवक के खाते में गलती से पांच लाख से ज्यादा की राशि आने और उस राशि को मोदी द्वारा भेजने की बात कहते हुए वापस करने से इनकार करने का मामला अभी गर्म है। इसी बीच कटिहार में दो बैंक खातों में 960 करोड़ की राशि आ गई है। इतनी बड़ी राशि एकाउंट में आने से बैंक अधिकारी भी हैरान हैं। दोनों एकाउंट में इतनी राशि आने की बात पता चलते ही अन्य लोगों ने भी अपने खाते चेक करने शुरू कर दिये। अपना अपना एकाउंट चेक करने पहुंचे लोगों के कारण सीएसपी सेंटर पर कतार लगी रही।

बिहार में स्कूली बच्चों की पोशाक की राशि बैंक खाते में ही आती है। बुधवार को आजमनगर थाना क्षेत्र की बघौरा पंचायत स्थित पस्तिया गांव के दो बच्चे गुरुचंद्र विश्वास और असित कुमार पोशाक की राशि के बारे में जानने के लिए एसबीआई के सीएसपी सेंटर पहुंचे। यहां उनको पता चला कि दोनों के खातों में तो करोड़ों रुपए जमा हैं। यह सुनकर बच्चे ही नहीं आसपास खड़े अन्य लोग भी चौंक गए।

दोनों खातों से भुगतान पर लगी रोक

खाता उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक भेलागंज शाखा का है। सीएसपी से पता चला कि छात्र गुरुचन्द्र विश्वास के खाता संख्या 1008151030208081 में 60 करोड़ से अधिक और असित कुमार के खाता संख्या 1008151030208001 में 900 करोड़ से ज्यादा की राशि है।

शाखा प्रबंधक मनोज गुप्ता को भी जब यह पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने दोनों बच्चों के खाते से भुगतान पर रोक लगाते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक के वरीय पदाधिकारियों को भी इस बारे में सूचना दी जा रही है। वहीं एलडीएम एमके मधुकर ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। बैंक से मामला आने के बाद इसकी जांच की जायेगी।

खगड़िया में साढ़े पांच लाख ट्रांसफर हुए थे

इससे पहले खगड़िया जिले में एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया था। रंजीत दास के खाते में अचानक साढ़े पांच लाख रुपये आ गए। खाते में रुपये आने के बाद उस व्यक्ति को लगा कि पीएम मोदी ने उसके खाते में ये रुपये भेजे हैं। उसने अपने खाते से वो रुपये निकाल लिए और खर्च करना शुरू कर दिया।

बैंक की ओर से रंजीत दास को रुपये वापस करने के संदर्भ में कई नोटिस भी भेजे गए, लेकिन उसने पैसे वापस करने से साफ मना कर दिया। आखिरकार बैंक की ओर से रंजीत दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026