Categories: छपरा

छपरा : मशरक के नवादा गांव में जमीनी विवाद में दूसरी बार जमकर मारपीट, 5 घायल

छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के नवादा गांव में जमीनी विवाद में एक ही दिन के अंतराल पर जमकर मारपीट में दोनों पक्षों को मिलाकर पांच महिला पुरुष घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां एक पक्ष से उनकी पहचान हरेराम साह की 35 वर्षीय पत्नी लाइची देवी,तहसिलदार साह की 46 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी और दूसरे पक्ष से हरेंद्र साह की 42 वर्षीय पत्नी मंजू देवी,श्री राम साह की 40 वर्षीय पत्नी सुगान्ति देवी, जगदीश साह की 41 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई।

मामले में दुसरे पक्ष की मंजू देवी ने बताया कि पुस्तैनी जमीन पर मकान बनाने को लेकर रोका जा रहा है वही इसी दौरान जमकर मारपीट हुई जिसमें सभी घायल हो गए। वही मामले मंगलवार को भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी जिसमें भी 4 महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में दोनों तरफ से थाना पुलिस को आवेदन दिया गया था जिस पर थाना पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थी और मामले में जांच-पड़ताल कर रही थी कि बुधवार की शाम फिर से जमकर मारपीट हो गई। घायलों द्वारा थाना पुलिस को सूचना देने की बात बताई गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026