Categories: छपरा

छपरा: तरैया में पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत, सब्जी दुकान से चुराया खीरा

छपरा: बिहार में कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में 25 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दी है. लॉकडाउन की वजह से एक तरफ तो कोरोना संक्रमण के मामले में कमी आ रही है.

वहीं, दूसरी तरफ लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों की वजह से राज्य में काफी सारे लोगों के रोजगार पर असर पड़ा है. इस बीच बिहार के सारण से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है., सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के लौवां गांव के रामायण मोड़ के पास की यह घटना है.

दरअसल, थाने की गश्ती गाड़ी सब्जी बाजार को बंद कराने गई थी लेकिन पुलिस को देखते ही सभी सब्जी वाले वहां से भाग गए. दुकान छोड़कर सब्जी वालों के वहां से भागने के बाद बिहार पुलिस के एक जवान ने सब्जी वाले की दुकान से खीरा उठाना शुरू कर दिया.

पुलिस के जवान द्वारा खीरा उठाने का वीडियो किसी सोशल मीडिया यूजर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. इसके बाद यूजर ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है. लोग वीडियो देखने के बाद बिहार पुलिस की आलोचना कर रहे हैं.

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान सब्जी बेचने वाले अपनी रोजी-रोटी व परिवार चलाने के लिए दुकान खोलने को मजबूर हैं. ऐसे में जैसे वह दुकान खोलते हैं, उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का सामना करना पड़ता है.

इससे पहले भी पंजाब के एक एसएचओ द्वारा सब्जी दुकान पर लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की गई थी. ऐसे में अब देखना यह है कि सारण के इस वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जवान के खिलाफ अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026