Categories: छपरा

छपरा: डकैती के दौरान महिला की हत्या, पुलिस ने किया मृतिका के पति को गिरफ्तार

छपरा: सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बड़वा खुर्द गांव में शनिवार की देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला के परिजनों का कहना है कि डकैती के दौरान महिला को गोली मार दी गई और उनके घर से ₹25000 भी लूट लिए गए। इस मामले में मृतक की मां अपने दामाद पर अपनी बेटी का हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतिका के पति मुर्तुजा अंसारी का कहना है कि शनिवार की देर रात उनके घर पर हथियार से लैस होकर 6 से अधिक अपराधी आए और धमकाने लगे उसके बाद हमने उन्हें ₹25000 दे दिया।

इसी बीच हमारी 25 वर्षीय पत्नी रेशमा ने बदमाशों पर चला दिया जिससे गुस्साए बदमाशों ने उसे गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतिका की मां जमीना बेगम आरोप है कि उसका दामाद है उसकी बेटी का हत्या किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है इस घटना के जो भी लोग दोषी होंगे सभी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024