Categories: छपरा

छपरा: तरैया विधायक ने दो ग्रामीण सड़कों का किया शिलान्यास

छपरा: तरैया विधायक जनक सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजनान्तर्गत प्रखंड के दो ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक श्री सिंह ने सर्वप्रथम ने बकवा पंचायत में मशरक पानापुर मुख्य सड़क से धनौती तख्त टोला तक 855 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया जिसकी लागत 75 लाख 29 हजार रुपये है।इस दौरान धनौती तख्त टोला के ग्रामीणों ने विधायक से इस मार्ग में बड़े पुल की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि बाढ़ के दौरान हमे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

ततपश्चात विधायक में महम्मदपुर पंचायत अंतर्गत मोरिया पानापुर पथ से तुर्की नट टोली तक 355 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया जिसकी प्राक्कलित राशि 26 लाख 34 हजार से ज्यादा है। इस मौके पर शनिचरा बाजार पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्ग से जोड़े बिना गरीबो का विकास नही हो सकता। उन्होंने कहा कि आनेवाले वर्षो में प्रखंड के सभी ग्रामीण सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया जाएगा।इस मौके पर ठिकदार व समाजसेवी युगल सिंह, भाजपा के जिला प्रवक्ता मनोज गिरी , उमेश सिंह कुशवाहा रामज्ञास चौरसिया, शंभुनाथ ,रवींद्र सिंह ,विनय सिंह ,विजय प्रकाश तिवारी ,योगेंद्र कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026