गोपालगंज: जिले के मिरगंज थाना क्षेत्र से मात्र 5 किलोमीटर दूर जिगना गोपाल खरनहीं टोला में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप कर उसका वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आने से स्थानीय क्षेत्र शर्मसार होकर रह गया है। मामले में बताया जाता है कि पीड़ित छात्रा से गैंगरेप की घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब वह घर से बाहर रेलवे लाइन के समीप शौच करने गईथे जहां पर घात लगाए दुष्कर्मियो ने गैंगरेप घटना को अंजाम दिया।
मामले में सभी संदिग्ध पीड़िता के घर के आसपास के बताए जाते हैं जो इस हैवानियत भरे कार्य को अंजाम देने के बाद पीड़िता के घरवालों पर चुपचाप रहने की दबाव भी बना रहे थे। घटना का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों समेत करीब 10 लोगों को उठाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि करीब 11:00 बजे पुलिस बल की भारी टीम मौके पर पहुंची और गांव को घेर कर संदिग्ध लोगों को उठाया बाद में पुलिस कप्तान आनंद कुमार के आदेश पर इस जघन्य मामले को महिला थाना को सौंप दिया गया है जहां अग्रेतर कार्रवाई चल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…