Categories: छपरा

छपरा : बाँध के किनारे पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, पुलिस कर रही जाँच

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के सकड्डी कोड़र में एक किशोरी का शव पेड़ से लटका पाया गया। अहले सुबह लटकते हुए शव को देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मृतका सकड्डी कोड़र गांव के सुरेश राय की 17 वर्षीय पुत्री रिशु कुमारी बताई गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने बांध के किनारे एक पेड़ से लटकते हुए शव को देखा। तुरंत जलालपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई, पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के चार घंटे के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त की। प्रभारी थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता से फर्द बयान लिया गया है जिसमें परिजनों के डांट के बाद पेड़ से लटक कर आत्महत्या करने की बात कही गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया और मामले की जाँच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024