सिवान: इंडसइंड बैंक के फाइनेंस शाखा में शॉट सर्किट से लगी आग

परवेज़ अख्तर/सीवान: शहर के राजेंद्र पथ स्थित इंडसइंड बैंक के फाइनेंस शाखा में वुधवार की रात्री करीब साढ़े आठ बजे बिजली के शॉट सर्किट से भीषण आग लग गयी.देखते ही देखते आग ने अपने विकराल रुप को धारण कर लिया.क्षेत्रीय लोगों और दुकानदारों ने इस घटनाक्रम की जानकारी नगर पुलिस को दी तो मौके पर  पुलिस घटना का जायजा लेने के लिए तत्काल पहुँच गयी और बैंक में भीषण आग की सूचना पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों  को दिया.वही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दिया.

फायर बिग्रेड के आने में बिलंब होने के कारण आग ने इंडसइंड बैंक के कार्यालय को पुरी तरह अपने आगोश में ले लिया.लोगों को अब चिंता सताने लगी की आसपास के मकानों के साथ पीएनबी एवं नीचे के ग्राउंड तल में स्थित आईडीबाीआई बैंक को भी क्षति पहुंच सकती है.करीब नौ बजे फायर बिग्रेड के पहुंचने के बाद आग बुझााने का काम शुरु हुआ.लोगों की मदद से करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका.पीएनबी एवं आईडीबीआई शाखा को सुरक्षित बच गया.लेकिन इंडसइंड बैंक का फाइनेंस ब्रांच पुरी तरह खाक हो गया.सूचना मिलने पर गुरुवार को इंडसइंड बैंक के बिहार हेड  शंभू नाथ डे सहित अन्य अधिकारी सीवान पहुंचे तथा क्षति के आकलन में जुट गये. आगलगी में आसपास के मकानों में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुयी.

ब्रांच में था 5.9 लाख कैश

इंडसइंड बैंक के फाइनेंस शाखा से रुपए भेजने के बाद शाखा में 5.9 लाख रुपए बच गई थी. बिहार हेड शम्भू नाथ डे ने  बताया कि बैंक में जो भी कैश बची थी वो सुरक्षित है .वही कैश छोड़ सारी कागजात,सिस्टम सहित बैंक के सारे समान जल गए है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026