छपरा: शुक्रवार को मढ़ौरा के भावलपुर गांव के कब्रिस्तान में सम्मान के साथ बीएसएफ के जवान के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।इस मौके पर बीएसएफ के जवानों समेत स्थानीय युवाओं ने भी राष्ट्रीय तिरंगे के साथ शव यात्रा निकाली और गांव स्थित कब्रिस्तान में सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।मृतक जवान सारण जिले के भावलपुर गांव निवासी महरूम मोहम्मद महमद्दीन का पुत्र समसुदीन था।जिनकी मृत्यु घर पर छुट्टियां बिताने के दौरान 27 अक्टूबर की शाम को को हृदयाघात से हो गई थी। फिलहाल वो किशनगंज में तैनात किए गए थे और 1995 बैच के कांस्टेबल थे।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले 16 तारीख को छुट्टी लेकर घर आये थे और उनकी छुट्टी अगले माह नवंबर की 4 तारीख तक थी।इसी बीच जवान की मौत से घर मे छुट्टी की खुशियां काफूर हो गई।उनकी पत्नी महफीजा खातून और चार पुत्रियों में नगमा प्रवीण, नाजिया प्रवीण, सुहाना प्रवीण, शमा प्रवीण का रोरो कर बुरा हाल था। मृतक जवान के भाई तीन भाइयों में दो भाई बीएसएफ में बीएसएफ में ही है।अखिल भारतीय मानव आर्मी के संस्थापक वीर आदित्य पहुंचकर बीएसएफ जवान समसुद्दीन को श्रद्धांजलि दिए और मानव आर्मी के टीम बीएसएफ जवान के सम्मान में तिरंगा मार्च निकाला गया ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…