Categories: छपरा

छपरा: इसुआपुर में किसान मेला आयोजित

छपरा: मॉं समलेश्वरी फिलिंग सेंटर इसुआपुर के प्रांगण में शुक्रवार को किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें किसान सहायक तकनीकी प्रबंधक पिंटू कुमार ने किसानों को उन्नत खेती-बारी के बारे में जानकारी दी। साथ ही सरकारी योजनाओं तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की भी जानकारी दी। इस मौके पर फिलिंग स्टेशन के डीलर डॉ प्रतीक कुमार सिंह लाला द्वारा पौधों का वितरण भी किया गया। कंपनी से आए विक्रय पदाधिकारी विक्की कुमार ने कंपनी की पहल पर फिनो बैंक के द्वारा किसानों को बैंकिंग सुविधा दिए जाने की जानकारी दी।

इस मौके पर किसानों के लिए डीजल की होम डिलीवरी की शुरुआत भी की गई। साथ ही बताया गया कि किसानों को दी जाने वाली डीजल पेसो व माप-तौल विभाग से मान्यता प्राप्त है। वहीं किसानों की सुविधा के लिए कंपनी ने डीजल आर्डर की बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल ऐप बनाया है। जिसके द्वारा बुकिंग करने पर डीजल की होम डिलीवरी कर दी जाएगी। इस मौके पर अकेला सुबोध, मन्ना सिंह, अमित सिंह, सरपंच जवाहर सिंह,जयप्रकाश सिंह, तीर्थराज पांडेय, विनोद चौबे, विश्वजीत चौहान समेत सैकड़ों किसान व उपभोक्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026