Categories: छपरा

छपरा: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने ग्राहक को पीटा

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में भारतीय स्टेट बैंक चैनपुर के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के द्वारा रूपये निकालने आए वृद्ध बीमार व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल वृद्ध ने थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है। आवेदन में कवलपुरा गांव निवासी पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका कवलपुरा गांव में ही भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चैनपुर के ग्राहक सेवा केंद्र में बचत खाता है।

वे बीमार चल रहे हैं। शनिवार को ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंच तीन हजार रुपए निकालने की कोशिश की जिस पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राजीव कुमार उर्फ राजा बाबू ने कहा कि इतने रूपये निकालने पर दो सौ रुपए कमीशन लगेगा। उन्होंने अपना बचत खाता बंद करने की बात कही इतना कहते ही उन्होंने उन्हें मारना पीटना शुरू किया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026