Categories: छपरा

छपरा: डबरा नदी की बांध टूटा, दो गांवों के पचास घरों में घुसा पानी

छपरा: गंगा व सहायक नदियों के जलस्तर में कमी आने से राहत की सांस तो लोग ले रहे हैं लेकिन नदी का जलस्तर घटने के बाद भी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है। रिविलगंज के बाढ़ प्रभावित पंचायतों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। तीन पंचायतों में लगभग 200 से अधिक परिवार बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित है। इन परिवारों के घर और आंगन में पानी घुस गया है। यहां के सैकड़ों परिवार घर छोड़कर नजदीक के , बाढ़ आश्रय स्थल और अन्य ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।

हालांकि कई प्रभावित परिवार अपना घर छोड़कर दूसरे के घरों में रह रहे हैं। सड़क पर पानी चढ़ने के कारण इन पंचायतों के लोगों को आवागमन की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से राहत कार्य तेज करने का अनुरोध किया है। बाढ़ पीडि़तों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन सही ढंग से राहत कार्य नहीं चला पा रहा है, जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है । बाढ़ पीडि़तों ने जिलाधिकारी से स्वयं ब् निरीक्षण करने को कहा है ताकि वस्तु स्थिति से वे अवगत हो सकें। लोगों ने सूखा राशन की व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराने का अनुरोध प्रशासन से किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026