Categories: छपरा

छपरा : मृतक की पत्नी ने दर्ज कराया प्राथमिकी

छपरा : जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव निवासी रामेश्वर राय के पुत्र कौशल राय की पीट कर की गई निर्मम हत्या व एक व्यक्ति को घायल कर देने के मामले में दाउदपुर थाना में मृतक की पत्नी सविता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के हीं राजनाथ राय उर्फ झड़ीलाल राय के पुत्र पवन कुमार उर्फ चुन्नू राय, कन्हैया राय के पुत्र कमलेश राय सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। जीविका समूह से जुड़ी सविता देवी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि शुक्रवार को पवन कुमार राय उर्फ चुन्नू राय व कमलेश राय एक बाइक से तेज गति से जा रहे थे।

उस वक्त अपने दरवाजे पर मौजूद कौशल राय ने बाइक जरा धीरे चलाने की सलाह दी। यह बात दोनों युवकों को नागवार गुजरा और वे उनसे उलझ गए। उसके बाद बाता-बाती करते देख स्थानीय लोगों ने समझा कर मामले को सलटा दिया। उसी दिन शाम को सब्जी खरीदने के लिए कोहड़ा बाजार जाते वक्त इनायतपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप नामजद चार लोगों ने घेर कर कौशल राय एवं उनके साथ पशुराम राय को पीट-पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिनमे से घायल पशुराम राय का सदर अस्पताल छपरा में इलाज चल रहा है। वहीं चिंताजनक स्थिति में छपरा से पटना ले जाते वक्त कौशल राय ने रास्ते में शीतलपुर के समीप दम तोड़ दिया। परिवार में अभी भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नामजद लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024