छपरा: छपरा के मशरक सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने देर रात प्रसव पीड़ा से त्रस्त महिला को अस्पताल से ले जाने के लिए कह दिया। कर्मियों ने कहा कि महिला को बगल के निजी क्लिनिक ले जाए यहां इलाज नहीं हो पाएगा। दरअसल, मशरक सीएचसी में शनिवार को डिलीवरी के लिए भर्ती महिला को घंटों बाद बगैर डिलीवरी कराए निकाल दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लेबर रूम से बाहर निकाल निजी क्लीनिक भेज दिया। जिसके बाद दर्द से कराहती महिला को परिजनों ने कंधे पर डालकर पैदल निजी अस्पताल की ओर निकल पड़े। वहीं, अधिक रात हो जाने के कारण उन्हें कोई सवारी भी नहीं मिल पा रही थी।
पुलिसकर्मी के पहल पर उपलब्ध हुआ ऑटो
वहीं, मुख्य सड़क पर लाचार मरीज की हालत देख रात्रि गस्ती कर रहे मशरक थाना के जमादार ओम प्रकाश यादव ने ऑटो बुलवाकर निजी अस्पताल भेजवाया। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया की देर रात डॉक्टर संजय कुमार, नर्स निर्मला देवी एवं सीता देवी ने निजी क्लीनिक में जाने को कहकर बाहर निकाल दिया।
अस्पताल से निजी क्लीनिक जाने के लिए ना एंबुलेंस मिला और ना ही कोई अन्य सुविधा। लेबर रूम से बाहर पैदल ही कंधे का सहारा दे कराहती गर्भवती को परिजन लेकर जाने को विवश हो गए। इस संदर्भ में पुछे जाने पर मौजूद चिकित्सक ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। जबकि फोन पर हेल्थ मैनेजर परवेज रजा ने बताया कि एंबुलेंस इमरजेंसी मरीज को लाने गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…