Categories: छपरा

छपरा सदर अस्पताल रोड को चालू किया गया तो 9 मार्च को होगा धरना प्रदर्शन

छपरा: जनहित संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान मे छपरा शहर के अस्पताल चौक दुर्गा मंदिर के पास स्थानीय नागरिकों एव प्रबुद् लोगों की एक आम सभा हुईकी गई। इस सभा की अध्यक्षता जनहित संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष सह काँग्रेस के बरिय नेता सुभाष राय उर्फ झरीमन राय ने किया। सभा का मुख्य विषय छपरा शहर के प्रमुख मार्ग जो अस्पताल चौक से मालखाना चौक को पी डब्ल्यूडी मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली रोड है।

उसे अस्पताल प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन के संरक्षण मे करीब डेढ़ साल पहले बंद कर दिया गया है।जिससे आम लोगों को काफि परेशानी होती हैं।उक्त सड़क के बंद होने से मुख्य मार्ग पर भयंकर महाजाम की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं सभा को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि जनहित संघर्ष मोर्चा द्वारा मुख्य मंत्री,स्वास्थ्य मंत्री,प्रधान सचिव नगर विकास विभाग, आयुक्त सारण प्रमंडल,जिला पदाधिकारी सारण डीआईजी सारण, पुलिस अधीक्षक सारण को दिया गया है। परंतु आम रास्ता को खोलने की कोई भी कारवाई नहीं किया गया।जिससे आम जनता मे आक्रोश है।यह आम सरकारी रास्ता ब्रिटिश शासन काल से चला आ रहा है।

यह रास्ता छपरा नगर पालिका के सेक्सन 19 के सन् 1898-99 के नक्शा मे लगभग 30 से 35 फिट चौड़ा है। पूर्व वार्ड आयुक्त काँग्रेस नेता केदार सिंह ने कहा रास्ता को खोलने के लिए जिला प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग किया। सभा में सर्ब सहमति से निर्णय लिया गया की शीघ्र बंद सरकारी आम रास्ता को नहीं खोला गया तो 9 मार्च 22 को अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से (आन्दोलन) धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सभा में मुख्य रूप से सुभाष राय उर्फ झरीमन राय, केदार सिंह, काँग्रेस नेता राम स्वरूप राय,सुबोध जासवाल, मनोज पटेल, गणेश कुमार गोकुल, संतोष कुमार उर्फ मनटू, गूडू खांन, पप्पू सिंह विवेक कुमार, गुड्डू चंद्रबंशी, पुटु जी, मो काशीम, विनोद कुमार,राकेश कुमार सिन्हा, राजू पटेल आदि सैकड़ो लोग उपस्ति थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024