Categories: छपरा

छपरा: गैंगरेप के तीन आरोपियों को उम्रकैद की सश्रम सजा

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो नूर सुल्ताना का निर्णय

छपरा: नगर थाना में दर्ज पॉक्सों के मामले में सत्र विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश छह नूर सुल्ताना ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को 20 साल की उम्र कैद की सजा दी है। नगर थाना के रौजा निवासी ध्यानी शर्मा ,अतीश कुमार,सोनू उर्फ टार्जन उर्फ सद्दाम हुसैन को पॉक्सो की धारा छह के अंतर्गत बीस- बीस साल सश्रम कारावास व 20 – 20 हजार रुपये अर्थ दंड नहीं देने पर तीन-तीन माह का साधारण कारावास की सजा सुनाई है। बिहार सरकार को पीड़िता को 8 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश कोर्ट ने दिया है। पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र 30 सितंबर 2019 को अंदर दफा 376 (जी )/34 धारा 4,5(जी) 6 पोक्सो एक्ट में समर्पित किया गया था।

न्यायालय ने 11 नवंबर 2019 को आरोपियों के विरुद्ध आरोप गठन किया था। अभियोजन द्वारा पीड़िता अनुसंधानकर्ता व डॉक्टर समेत कुल छह गवाहों की गवाही न्यायालय में कराई गई थी। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो सह लोक अभियोजक सुरेंद्र नाथ सिंह व उनके सहयोगी अश्विनी कुमार ने न्यायालय में सरकार का पक्ष रखा। मालूम हो कि पीड़िता ने 10 अगस्त 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि विद्यालय से परीक्षा देकर घर आ रही थी कि रास्ते में तीनों आरोपी ने उसे जबर्दस्ती पकड़ लिया और वार्ड पार्षद के भाई ध्यानी शर्मा, आरोपी अतीस कुमार व सोनू उर्फ टार्जन बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक बलात्कार किये।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024