Categories: छपरा

छपरा: हत्या मामले में पुलिस ने गांव के अधेड़ को हिरासत में लिया

परौटा धोबीटोला में चाकू गोदकर महिला की हत्या का मामला

छपरा: पिरौटा धोबीटोला में रविवार को चाकू गोदकर महिला की हुई निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने अनुसन्धान तेज कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को महिला के शव को मुस्लिम रीति रिवाज से दफनाया गया। इधर पुलिस ने गांव के ही एक अधेड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से घटना के विषय में पूछताछ हो रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना की अनुसन्धान सकारात्मक दिशा में चल रही है। जल्द ही घटना का कारण व हत्यारे के विषय में पुलिस ठोस जानकारी जुटाने में सफल होगी। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी थी। इस बिंदु पर भी पुलिस पैनी नजर रख अनुसन्धान कर रही है। शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस के अनुसार जिस बगीचे की झाड़ी से शव मिला है, वहां से 50 मीटर उत्तर घास पर खून का थक्का व महिला की चूड़ियां टूटी पड़ी थीं जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या उसी जगह की गई है।

फिर उसे झड़ियों में खींचकर लाया गया होगा। शायद इस दौरान कपड़े भी फट गए हों अथवा शरीर से हट गए हों। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने मृतका के क्षत विक्षत व नग्न शव को देखकर प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा जताया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना स्थल एक सुनसान बगीचा है। शव बगीचे के बीच झाड़ियों में पड़ा था। मृतका के शरीर के कपड़े फटे थे व अस्त व्यस्त स्थिति में थे जो दुष्कर्म की ओर इशारा करता है। शव बरामदगी के बाद परिजनों ने भी इसी अंदेशा को पुलिस के समक्ष रखा था। परिजनों ने इसकी गम्भीरता से जांच की मांग की थी। दुष्कर्म के बाद हत्या की चर्चा सुन ग्रामीण काफी नाराज भी हुए थे।

इसके बाद खोजी कुत्ते को बुलाने की मांग की गई थी। हालांकि, दर्ज प्राथमिकी में मृतका तैमूल खातून के पति म.तहीद ने दुष्कर्म की चर्चा नहीं की है। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस फिलवक्त कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जानकारी हो कि रविवार को बकरी का चारा लाने गई 40 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी जिसका शव देर शाम को गांव के ही सुनसान बगीचे में खून से सना मिला था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026