Categories: छपरा

छपरा: मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी

छपरा: जिले के खैरा थाना क्षेत्र की खैरा बाजार में वर्षों पुराने राम-जानकी मंदिर से शुक्रवार रात चोरों ने रामजानकी एवं लक्ष्मण की करोड़ो रूपये कीमती तीन अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली।पुलिस ने पुजारी के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं मूर्ति चोरी होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।राम जानकी मंदिर के पुजारी नारायण राय उर्फ नारायण दास ने बताया कि शाम को करीब आठ बजे वह मंदिर में थे तो तीन लड़का आया सब और बैठकर प्रसाद खा रहे थे उसके बाद मुझे बातों में उलझाकर ठाकुरबाड़ी से तीनों मूर्ति की चोरी कर लेके चले गए।उन्होंने कहा कि तीन लोग 25, 30 व 40 वर्ष के व्यक्ति रोज शाम में गांजा पीते थे और बगल गाँव के भी तीन लोग साथी को लोग भी गांजा पीते थे और चोरी की घटना का अंजाम दिया।जब प्रवेश गेट बंद करने गया तो देखा कि तीनो मूर्ति गायब है।

पुजारी ने ये भी बताया कि वो तीनो तीन दिन से मेरे पास आकर बैठकर प्रसाद खा रहे थे लेकिन मैं उन्हें नही जनता हूँ।वहीं चोरी की घटना के बाद आनन फानन में पुजारी ने आसपास के सभी लोगों को इस बारे में अवगत कराया, तो सभी सन्न रह गए।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुजारी पर शक की नजर से देखी जा रही है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूजा करने के लिए उस पुजारी को छोड़ा गया है फिर हिरासत में लेकर पूछताछ की जायेगा।उन्होंने बताया कि पुजारी के साथ बगल गाँव के तीन लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई फिर उसे छोड़ दिया गया, वे तीनों इस पुजारी के साथ गांजा पीते थे।उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी के साथ मूर्ति की बरामदगी कर ली जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026