नवादा: जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पचम्बा कब्रिस्तान के निकट चुनाव प्रचार के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीटे में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। बताया जाता है कि निवर्तमान मुखिया अनिता देवी के पति अवधेश महतो पर मारपीट करने का आरोप है।मुखिया उम्मीदवार बच्ची देवी ने बताया कि पचम्बा गॉंव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी क्रम में पचम्बा कब्रिस्तान के पास अवधेश महतों के समर्थक के द्वारा गाली गलौज के साथ मारपीट पर उतर गए। इस दौरान महिलाओं के कपड़े भी फाड़ दिये।
इसी दौरान मारपीट में एक महिला व एक पुरुष घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हमारी पुत्री साधना कुमारी व गांव के ही मोहम्मद शमशेर आलम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 लोगों के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है।अस्पताल में जख्मी युवक सच्चिदानंद प्रसाद का पुत्र राजू कुमार चुनाव प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान हम लोगों के साथ मारपीट की गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि दोनों प्रत्याशी के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर मामला की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…