छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग गांव से रविवार की रात्रि में तरैया पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में तरैया थाने में पदस्थापित पु.स.अ.नि. अगस्त कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी के तहत संग्रामपुर गांव निवासी भगेलू मांझी को आठ लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं पचरौड़ निवासी रामधनी मांझी को झोले में बोतल में रखे हुए दो लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तरैया क्षेत्र में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार शराब के दोनों धंधेबाजों को सोमवार को छपरा जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…