Categories: पटना

गलती से खाते में आए 5.5 लाख रुपये, बैंक के मांगने पर ग्रामीण बोला- नहीं दूंगा, मोदी जी ने भेजा है

पटना: बिहार के खगड़िया जिले में एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के खाते में अचानक साढ़े पांच लाख रुपये आ गए। खाते में रुपये आने के बाद उस व्यक्ति को लगा कि पीएम मोदी ने उसके खाते में ये रुपये भेजे हैं। उसने अपने खाते से वो रुपये निकाल लिए और खर्च करना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार बैंक की गलती के कारण रंजीत दास के खाते में साढ़े पांच लाख रुपये चले गए। बैंक को जब इस भूल का एहसास हुआ तो उन्होंने रंजीत दास से संपर्क किया और पैसे वापस करने की मांग की, लेकिन रंजीत ने पैसे वापस नहीं किए। रंजीत ने कहा कि यह पैसे पीएम मोदी ने मेरे खाते में जमा करवाया है।

बैंक की ओर से रंजीत दास को रुपये वापस करने के संदर्भ में कई नोटिस भी भेजी गई, लेकिन उसने पैसे वापस करने से साफ मना कर दिया। आखिरकार बैंक की ओर से रंजीत दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026