छपरा: जिले के मशरक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अग्रेजी शराब की दो बोतल के साथ दो शराब विक्रेता और एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी अभियान जमादार ओम प्रकाश यादव और अजय कुमार सिंह की अगुवाई में गोढना गांव में चल रहा था कि गुप्त सूचना मिली की जेनरल स्टोर की आर में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है जिस दुकान के सामने शराब की डिलेवरी करते समय दो युवक को कमर में अवैध शराब के 750 एम एल की दो बोतल जो ढ़ेर लीटर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया वही उसी जगह से शराब के नशें में एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार शराब विक्रेता की पहचान सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कटसा गांव निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता और प्रमोद कुमार गुप्ता, वही पियक्कड़ मशरक थाना क्षेत्र के बड़की सेमरी गांव निवासी दीपलेश सिंह के रूप में हुई। शराब विक्रेता गोढना बाजार के पास जेनरल स्टोर की दुकान है। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद मंडल कारा छपरा भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…