Categories: छपरा

बिहार के मदरसों में अब एनसीईआरटी और एससीईआरटी के सिलेबस से होगी पढ़ाई

पटना: बिहार के मदरसों में शिक्षा की गुणवत्‍ता को सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए मदरसों में सुविधा बढ़ाने और शिक्षकों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने की पहल हो रही है। अब बिहार राज्‍य मदरसा बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे मदरसों में शिक्षा के स्‍तर में आमूल-चूल बदलाव देखने को मिलेगा। बोर्ड के अध्‍यक्ष अब्‍दुल कयूम अंसारी ने कहा है कि बिहार के मदरसों में अब बिहार एससीईआरटी और एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से भी पढ़ाई कराई जाएगी। बोर्ड और सरकार के इस प्रयास से बिहार के नौनिहालों को बेहतर भविष्‍य की तरफ जाने का रास्‍ता मिल सकेगा।

यूनिसेफ की मदद से तैयार कराया जा रहा नया सिलेबस

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि मदरसों में शिक्षा का स्‍तर बेहतर करने के लिए यूनिसेफ की मदद से नया पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि पहली से आठवीं कक्षाओं तक एससीईआरटी के सिलेबस से जबकि इसके आगे 12वीं तक के लिए एनसीईआरटी के सिलेबस से पढ़ाई कराने की तैयारी है। इसके लिए किताबें तैयार कराई जा रही हैं।

अगले महीने जारी होगा फोकानिया और मौलवी परीक्षा का रिजल्‍ट

बोर्ड के अध्‍यक्ष ने बताया कि मदरसा बोर्ड की ओर से आयोजित फोकानिया और मौलवी की परीक्षा में सफल छात्राओं को क्रमश: 10 हजार 25 हजार रुपये प्रोत्‍साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं संपन्‍न हो चुकी हैं। अगले महीने में इन परीक्षाओं का रिजल्‍ट भी जारी कर दिया जाएगा।

1100 मदरसों को सुदृढ़ बनाने के लिए हो रहा काम

बिहार सरकार ने राज्‍य के 1100 मदरसों को विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए 86.71 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है। इन पैसों से मदरसों में पुस्तकालय, क्लास रूम, पेयजल, उपस्कर व शौचालय आदि का निर्माण किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026