छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बली बिशुनपुरा गांव में रविवार की सुबह श्राद्ध कर्म के दौरान पोखरे में एक छात्र सहित दो युवक गहरे पानी में डूब गए। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान बली बिशुनपुरा गांव निवासी दूधनाथ राय का पुत्र अमित कुमार (13 वर्षीय) और घायल उमेश राय का पुत्र मिथुन कुमार (22 वर्षीय) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मिथुन की दादी के श्राद्धकर्म में मुंडन की विधि के लिए बली बिशुनपुरा पोखर के पास सभी परिजन गये थे। वहीं पर मुंडन के बाद पोखरे में नहाने के दौरान पैर फिसलने से दोनों पोखरे के गहरे पानी में डूब गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल मिथुन को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…