गोपालगंज: जनता दरबार में जमीन विवाद के मामलों की हुई सुनवाई

  • भोरे में कुल ग्यारह मामलों में से चार का सीओ व थानाध्यक्ष ने किया निष्पादन
  • उचकागांव में मामलों की सुनवाई के बाद दोनों पक्षों को नोटिस भेजने का निर्णय

गोपालगंज: जिले के भोरे थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जमीन विवाद से जुड़े कुल 11 मामलों की सुनवाई की हुई। जिसमें से चार मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया। शनिवार को भी भोरे थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह व सीओ चंद्रभानु कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया था। सीओ चंद्रभानु कुमार ने बताया कि इस जनता दरबार में कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें चार मामलों का निपटारा कर दिया गया। मौके पर सीआई धनन्जय कुमार आदि मौजूद थे। उचकागांव में थाना परिसर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के जमीन विवाद से संबंधित आधा दर्जन मामलों की सुनवाई की गई।

इस दौरान थाना क्षेत्र के बलेसरा जहरूले हाता के मोहम्मद इलियास के द्वारा अपने भाई मोहम्मद इमामुद्दीन के विरुद्ध बंटवारा में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया। मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली निवासी बचन चौधरी के द्वारा अपने जमीन पर प्रतिवादी कालीचरण चौधरी के विरुद्ध कब्जा करने का आरोप लगाया गया। परसौनी खास के पिपराही टोला के महेश्वर महतो के द्वारा ललिता सिंह के विरुद्ध खरीदी गई जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया गया। सभी मामलों में सुनवाई करने के बाद सीओ रवीश कुमार के द्वारा दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अगले जनता दरबार में कागजात के साथ प्रस्तुत होने का निर्देश दिया गया है। मौके पर थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद भी थे|

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024