छपरा: छपरा शहर के भगवान बाजार थानांतर्गत श्यामचक स्थित रेलवे ढाला संख्या-51 के समीप अनियंत्रित बस ने एक युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई. दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकलने में सफल रहा. वही युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया. मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक मोहल्ला निवासी नंदलाल साह के 19 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजन सड़क पार कर रहा था, तभी अनियंत्रित बस ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया. जिसके बाद देखते ही देखते आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई. सूचना के बाद मौके पर भगवान थाना पुलिस एवं मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लीए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…