Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महानगर गांव में  राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कार्य शुरू

विभिन्न पंचायतों में बैठक कर बनाई गई समिति

परवेज अख्तर/सिवान: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति कि बुधवार को प्रखंड के भीखपुर पंचायत अंतर्गत महानगर गांव में बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में अयोध्या के राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह को लेकर पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. सिसवन प्रखंड अभियान प्रमुख रमेश तिवारी की अध्यक्षता में महानगर निवासी राजकिशोर सिंह के दरवाजे पर यह बैठक आयोजित की गई, उन्होंने बताया कि बैठक में एक-एक घर से चंदा लेकर धन संग्रह किया जाएगा,और अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पर हो रहे राम मंदिर निर्माण में सहयोग के तौर पर भेजा जाएगा, ताकि जब राम मंदिर का इतिहास लिखा जाएगा तो आने वाला भविष्य यह गर्व से कहेगा की, इस राम मंदिर में मेरे पूर्वजों ने अपने पसीने से कमाया हुआ धन लगाकर बनवाया है, तब आने वाली पीढ़ी गर्व महसूस करेगी.

वही बैठक के दौरान भीखपुर पंचायत में धन संग्रह  अभियान प्रमुख राजकिशोर सिंह वह कोषाध्यक्ष पीयूष कुमार पांडे सह कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार को बनाया गया. इस संदर्भ में प्रखंड अभियान प्रमुख ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में समिति का गठन किया जा रहा है. हालांकि अब तक आधा दर्जन पंचायतों में समिति का गठन कर दी गई है, मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने का काम भी शुरू कर दिया गया है. कमेटी गठन के दौरान रामबाबू भारती, सुदामा सिंह शिक्षक, कमलदेव तिवारी,सत्येंद्र जी,कमलेश सिंह,शंभू प्रसाद,नीतीश कुमार सिंह, नवीन कुमार भारती, महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, रामपुकार शर्मा, अरुण गिरी, लोहा सिंह, अनूप कुमार सिंह, शंकर सिंह ब्रह्मचारी, गोपाल जी सिंह, संजय सिंह, भरत सिंह, भोला सिंह, राजीव कुमार सिंह, सहीत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024