छपरा

छपरा:- अनियंत्रित स्क्रारपियो ने मोटरसाइकिल सवार युवकों मारा टक्कर, सदर रेफर, एक की मौत

छपरा: मशरख-तरैया शीतलपुर एस एच-73 पर शुक्रवार की दोपहर मशरक की तरफ से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहें तीन युवकों को अनियंत्रित स्क्रारपियो ने जोरदार टक्कर मार जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायलावस्था में तड़पने लगे। मौके पर तरैया थाना पुलिस चौकिदार ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए आनन फानन में निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तीनों युवकों की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर पोखरा गांव निवासी स्व दुर्गा महतो का 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार, दीनानाथ महतो के 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार और एक युवक मशरक पूर्वी पंचायत के विदेशी टोला गांव निवासी नगनारायण राय के 18 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश कुमार के रूप में हुई।

तीनों घायलों की स्थिति गंभीर देख ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मनोरंजन सिंह ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही इलाज के लिए ले जाने के दौरान पवन कुमार की मौत नगरा के पास हो गई। सूत्रों ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर तरैया की तरफ जा रहें थें कि गलिमापुर गांव के पास मोटरसाइकिल में तरैया की तरफ से आ रही अनियंत्रित स्क्रारपियो ने टक्कर मार फरार हो गया। पीएचसी मशरक में मौके पर घटना की खबर सुनकर मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दल बल के साथ पहुंच घायलों को इलाज के लिए सदर भेजने में मदद किया। वही मामले में जांच पड़ताल कर रहें हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026