छपरा

छपरा:- मास्क नहीं पहनने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने चलाया अभियान

छपरा: बिहार समेत सारण जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिना मास्क लगाकर बाहर निकलने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस ने बिना मास्क लगाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस अभियान को लेकर मशरक तरैया मोड़ पर मढ़ौरा डीसीएलआर रविशंकर शर्मा, डीएसपी इंद्रजीत बैठा,सीओ ललित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा की संयुक्त अगुवाई में अभियान चलाकर मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूला गया।

इसके तहत मशरक क्षेत्र के तरैया मशरक तिनमुहानी पर पुलिस ने सैकड़ों वाहन को रोक कर 50 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया और ना केवल जुर्माना वसूला बल्कि उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी। इसके तहत यात्री और प्राइवेट वाहनों की जांच की गई। जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं थे उन्हें 50 रुपए की रसीद काट कर मास्क दिया गया।पुलिस की सख्ती का असर ही रहा की बाजारों में मास्क लगाकर घूमने वालों की संख्या में इजाफा देखा गया। हाल के दिनों में मशरक प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में बिना मास्क बाजार निकलने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024