छपरा

छपरा:- अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने किराने दुकान में मारा टक्कर, दुकान क्षतिग्रस्त

छपरा: जिले के मशरख प्रखंड अंतर्गत घोघीया गांव में शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने तेजी से एक किराने की दुकान में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किराना दुकान क्षतिग्रस्त हो गया। गांव वालों ने बताया कि खजुरी गांव के पूर्व मुखिया त्रिभुवन सिंह का टैक्टर एक नौसिखिया चालक चला रहा था।उसी दौरान गांव के चौराहे पर राघव साह के किराने की दुकान में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे हजारों रुपए की किराना सामाग्री नष्ट हो गई। साथ ही किराने दुकान पर खड़े ग्राहकों ने इधर उधर भाग अपनी जान बचाई।

गांव के लोगों ने बताया कि कि किराने दुकान पर हमेशा ही सुबह से शाम तक ग्राहकों का ताता लगा रहता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक अभी ट्रैक्टर चलाना सीख रहा था अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और चौराहे के पास स्थित दुकान में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दुकान की दरवाजे के परखच्चे उड़ गए। दुकान के संचालक नितीश कुमार हादसे से बाल बाल बच गए। मौके पर ग्रामीणों द्वारा मामले में दुकानदार की क्षति का आंकलन कर स्थानीय पंचायती से सुलझाने की बात बताई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026