छपरा

छपरा:- तरवारा के माधोपुर गांव के युवक ने मशरख में दिखाई कमाल

थाना पुलिस द्वारा बच्ची को मां के गोद में सौंपे जाने पर बच्ची खुशी से झूम उठी

छपरा: मशरख दुर्गा सिद्धिदात्री मंदिर के पास एस एच-90 पर शनिवार की सुबह एक दो साल की बच्ची भटकते अवस्था में घूम रहीं थी जिसपर किसी भी आने जाने वाले राहगीर का ध्यान नही दिया जा रहा था, तब तक उसी सड़क से जा रहें सिवान जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी बलीराम कुमार सोनी पिता अमरनाथ साह ने स्थानीय युवा समाजसेवी कुंदन सिंह के सहयोग से उठाकर मशरख थाना पुलिस को सौंप दिया हैं।

मौके पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बच्ची को महिला कांस्टेबल की अभिरक्षा में रखा और सोशल मीडिया के माध्यम से थाना क्षेत्र में प्रचार कराया जिससे कुछ ही घंटों बाद मौके पर थाना परिसर में परिजनों द्वारा पहुंच गुम हुई बच्ची को पहचान लिया गया। मौके पर जमादार अशोक चौधरी ने कागजी कार्यवाही करतें हुए गुम हुई बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची की पहचान छपरा सदर के विष्णुपुरा रौजा गांव निवासी सुदामा महतो के 2 वर्षीय पुत्री आयुषी कुमारी के रुप में हुई। बच्ची अपने मामा के यहां मशरक पेट्रोल पंप के सामने पुनम स्वीस्टस के यहां आयी थी। बच्ची अपनी मां के गोद में जाकर खुशी से झूम उठी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026