Categories: छपरा

छपरा: माड़र में सड़क निर्माण कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

छपरा: माड़र के भलुवहिया गांव जाने वाली पगडंडी पर जलजमाव व एक घर के हस्तक्षेप के कारण सड़क निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीणों ने नाराजगी दिखाई। जिला परिषद प्रतिनिधि कमलेश राय के नेतृत्व में रविवार को भलुवहिया के दर्जनों ग्रामीण एकत्र हुए और विरोध जताया।उन्होंने कहा कि माड़र पंचायत के वार्ड-चार स्थित भलुवहिया गांव है जहां करीब एक सौ घर स्थित हैं। ग्रामीणों के वहां से निकलने व गांव में जाने की एकमात्र यही पगडंडी है।

परसा-बनकेरवा मुख्य पथ से करीब सत्तर फीट तक की पगडंडी सड़क का पीसीसी कार्य नहीं हो पाया है।ग्रामीणों में रविंद्र राय,हरेंद्र राय,दीनानाथ राय,कन्हैया राय,उमेश राय,शैलेंद्र राय,लाल प्रकाश राय,मंडल राय सहित कई के बताया कि पगडंडी सड़क बहुत पुरानी है जिसमें गांव तरफ से परसा-बनकेरवा पथ आने वाली पूरी सड़क पर पहले पंचायत स्तर से मिट्टीकरण का कार्य कराया गया।

इसके बाद कुछ दूरी तक पीसीसी ढ़लाई भी कर दी गई लेकिन एक ग्रामीण के हस्तक्षेप के कारण सड़क निर्माण कार्य बंद हुआ तभी से अधूरा पड़ा है।सड़क निर्माण कार्य नहीं होने से गांव में पैदल व बाइक से आने जाने वाले लोगों को जलजमाव से होकर गुजरना पड़ता है।प्रसूतियों को भी अस्पताल ले जाने के लिए वहां से खटिया पर लादकर सड़क तक लाया जाता है। एम्बुलेंस पर लेकर उन्हें पीएचसी पहुंचाया जाता है। इतनी महत्वपूर्ण सड़क होने के बाद भी इस तरफ प्रशासन का ध्यान नहीं। ग्रामीणों ने इस संबंध में लिखित शिकायत एसडीओ को देने की तैयारी की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026