पटना: जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं और प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गुण चाहिए वे नीतीश कुमार में मौजूद हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी के अलावा जो कुछ नेता पीएम बनने योग्य हैं, उनमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। जनता ने उनको प्रधानमंत्री बनाया है। अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन उनके अतिरिक्त और भी कई लोग हैं जो प्रधानमंत्री बनने की काबलियत रखते हैं।
कुशवाहा ने आगे कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, तब तक उनके पद को चुनौती देने की बात नहीं कह रहा हूं, हम लोग गठबंधन में उनके साथ मजबूती से हैं। लेकिन उनके अलावा भी कई लोग पीएम बनने के काबिल है।
वहीं जातीय जनगणना को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह संसद में कह चुके हैं कि वह जातीय जनगणना कराएंगे। जरूरत है इस बार देश में माहौल बनाकर जातीय जनणना करानी चाहिए। जातीय जनगणना पर तेजस्वी समेत जिन्हें भी साथ आना है वे साथ आएं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…