Categories: छपरा

छपरा: ससुराल वालों ने पत्नी को नहीं भेजा साथ तो नाराज जीजा ने साली पर निकाला गुस्सा, उड़ाया खौफनाक कदम

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:

बिहार में ससुराल वालों से नाराज एक शख्स को लेकर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मामला एक नहीं तीन प्रदेशों से भी जुड़ा है। दरअसल ने एक शख्स अपनी पत्नी को विदाई कराने के लिए ससुराल पहुंचा था। विदाई के दौरान ससुराल वालों ने बेटी को भेजने से मना कर दिया। इससे गुस्साए एक शख्स ने खौफनाक कदम उठा डाला। जिसका किसी को अंदाजा तक नहीं था। नाराज व्यक्ति ने ससुराल वालों की गुस्सा अपनी साली पर निकाला डाली। उसने साली के बेटे को अगवा कर लिया और फिर ट्रेन से दिल्ली लेकर चल दिया। उधर जब साली का बेटा घर नहीं पहुंचा तो वहां हड़कंप मच गया। खोजबीन पर पता चला कि महिला का जीजा उसके बेटे को साथ में ले गया है। इसकी जानकारी तुरंत जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। समय रहते आरपीएफ ने रास्ते में ही ट्रेन की जांच पड़ताल की तो अपने मौसा के साथ लड़के को बरामद कर लिया गया।

मामला बिहार के छपरा जिले का है। यहां जीआरपी और आरपीएफ को सूचना मिली थी कि गुवाहाटी जिले के खरगूली गांव से एक व्यक्ति बच्चे को ट्रेन से अगवा करके कहीं ले जा रहा है। आरोपी ससुराल वालों से झगड़ा करके निकला है। आरोपी बच्चे के साथ अवध आसाम एक्सप्रेस में सवार हुआ है। इसके बाद रेलवे पूरी तरह से अलर्ट हो गया। जैसे ही ट्रेन छपरा पहुंची तो आरपीएफ और जीआरपी ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय और जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार टीम के साथ ट्रेन में जांच के लिए चढ़े थे। ट्रेन सिवान के पास पहुंचने ही वाली थी कि तभी कोच डी1 से यात्रियों के बीच मौसा बच्चे को छिपाकर बैठा था। बच्चे ने पूछताछ में बताया कि मौसा की मां बीमार है वह उनके साथ दिल्ली जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026