दरौली: गबन मामले में जीविका सदस्यों ने किया जिलाधिकारी से शिकायत

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के दरौली प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका और एक जीविका मित्र द्वारा ग्रामीणों को नेटवर्किंग कंपनी के बारे में लोगों को समझा कर ठगी करने का मामले को लेकर जीविका सदस्यों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है.उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि प्रखंड परियोजना प्रबंध अरविंद कुमार गोंड   तथा आरती कुमारी कुशवाहा के मिलीभगत से लाखों रुपए गबन कर लिया गया है. जीविका परियोजना में स्वयं सहायता समूह ओमपुर गांव के अमरपुर पंचायत के सदस्य हैं. जहां जीविका मित्र आरती कुमारी कुशवाहा द्वारा सरकारी योजना बताकर जीविका परियोजना के साथ संबंध जोड़ कर आक्सिन नेटवर्किंग कंपनी में 12 से 14 रुपये लेकर जोड़ा गया और कहा गया कि इससे आपको फायदा होगी.

इन सभी विषयों की सूचना दरौली प्रखंड परियोजना प्रबंध  को सब लोगो ने कई बार दिया लेकिन बाद में पता चला कि आरती कुमारी कुशवाहा और प्रखंड परियोजना प्रबंधक अरविंद कुमार गोंड के मिलीभगत से यह सब कार्य किया गया है. शिकायत करने के बावजूद भी उनके द्वारा करवाई न करते हुए हम सभी को भगा दिया जा रहा है. जीविका सदस्यों ने कहा कि यदि हमारी रुपए वापस नहीं हुई और उन लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग आंदोलन करेंगे और इसकी शिकायत राज्य स्तर पर करेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026