Categories: छपरा

छपरा: जलजमाव व सड़क निर्माण विवाद को लेकर धरने पर बैठीं महिलायें

छपरा: शहर के वार्ड 34 स्थित नंदलाल टोला सड़क से मुख्य सड़क पर निकलने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने जनसहयोग से जलजमाव को भरने के लिए ईट गिराया था। इस पर विवाद उत्पन्न हो गया। योगेंद्र सिंह के घर से योगेंद्र पांडे के घर तक पीसीसी पथ व नाला निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री शहरी नाली- गली पक्की करण योजना के तहत कराया जा रहा है। 90 प्रतिशत सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बरसात के कारण सड़क का निर्माण कार्य बाधित है। मुख्य सड़क से नंदलाल टोला सड़क का लगभग 40 फीट सड़क पर जलजमाव है। इससे मोहल्ले वासियों को मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है। इस अधूरे सड़क जिस पर जलजमाव है।

उसको ईंट से भर कर चलने लायक बनाने के लिए स्थानीय मोहल्ले वासियों ने ईट गिराया था। इस पर कुछ लोगों ने विरोध जताया। काम को बाधित कर दिया। काम रोकने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। इस पर मोहल्ले के लोग भड़क गए और पूरे परिवार के साथ सड़क पर धरना देने लगे। इसकी सूचना थाना को मिली। पुलिस पहुंच कर मामला को शांत कराया तब जाकर महिला और उनके परिवार के सदस्य धरना से उठे। मालूम हो कि उक्त पथ का निर्माण 13 लाख 76 हजार 199 रुपये की लागत से छपरा नगर निगम के एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा था। कार्य 17 फरवरी 2021 को शुरू किया गयाऔर 4 माह के बाद कार्य को पूरा कर लेना था लेकिन संवेदक द्वारा समय पर कार्य नहीं कराया गया। धरना पर अरुण कुमार, आदर्श कुमार, शुभम जी ,भोला जी, वाहन मोहल्ले की महिलायें बैठी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026