छपरा

छपरा: मशरक के डाकघर में लिंक बाधित होने से कार्य प्रभावित, एक पखवाड़ा पूरा होने को लेकिन सुध लेना नहीं चाहता

छपरा: मशरक स्थानीय डाकघर में लिंक प्रभावित होने से कई प्रकार के कार्य प्रभावित है ।ये स्थिति है की लिंक खराब की शिकायत की एक पखवाड़ा पूरा होने को लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं। जिससे आमजनों के साथ विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।महीने के 22 तारीख से ही लिंक फेल है।लिंक नहीं रहने से बैंक के वित्तीय लेनदेन में हर प्रकार के खाता से लेनदेन नहीं हो पा रहा है।प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में डाकघर के ग्राहक आवश्यक सेवाओं के लिये आकर सुबह से शाम तक इंतजार कर लौट जा रहे है। सबसे बड़ी परेशानी उन खाताधारीयों की है जिनके घर में दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए गए परिजन खाते में रूपया भेज दे रहें हैं। उनके अपने द्वारा रुपयें निकालने जाने पर नही मिलने पर दुसरे से उधारी के लिये विनती करनी पर रही है । बताया जाता है की आमजनों के साथ विभाग के निवेश करने वाले ग्राहकों को भी अन्यत्र बैंक आदि में निवेश कर दे रहे है।

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लाॅक डाउन के बाद से पहले ही ग्राहकों की कमी थी और नगद जमा निकासी को छोड़कर स्पीड पोस्ट सहित एक जगह से दूसरे जगह तक भेजे जाने वाले पत्राचार का काम नहीं हो रहे हैं।अब लिंक फेल होने के कारण डाकघर में जमा-निकासी के अलावा एनएससी, केबीपी, टीडी, पीएलआई, आरपीएलआई, मनीआर्डर सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहा है। इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण डाकघर में होने वाले करीब सभी कार्य ठप पड़े हैं। उक्त कारण ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाके की महिलाएं जो बचत खाता खोलने के लिए परेशान हो रही है। वही कुछ कर्मचारियों ने दबे जुबान में बताया कि डाकघर के अधीक्षक इंटरनेट सेवा चालू करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहें।यदि वे चाहें तो इस समस्या का समाधान कुछ ही घंटों में कर सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026