गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बुधवार की बड़ी वारदात हुई। गोपालपुर थाना क्षेत्र के लाछपुर गांव में जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय के करीबी व लाछपुर पंचायत के मुखिया शैलेंद्र ओझा के घर पर अपराधियों ने बम विस्फोट किया। जिसके जवाब में मुखिया की तरफ फायरिंग की गई। इसके बाद अपराधी फरार हो गए। बम विस्फोट व फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि घायल लाछपुर पंचायत के मुखिया शैलेंद्र ओझा की हालत खतरे के बाहर है।
जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय के काफी करीबी हैं घायल
बताया जाता है कि लाछपुर गांव निवासी मुखिया शैलेंद्र ओझा जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय के काफी करीबी हैं। बुधवार की रात 9. 45 बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधी मुखिया शैलेंद्र ओझा के घर पर पहुंच गए तथा एक-एक कर तीन बम मुखिया के घर पर फेंके। इसी बीच मुखिया के घर से राइफल से जवाबी फायरिंग शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मुखिया ने अपने घर पर बम विस्फोट करने की सूचना दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…