Categories: छपरा

छपरा: मशरक प्रखंड के विभिन्न गांवों में यास का असर शुरू, तेज हवा और लगातार बारिश शुरू

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र में यास तूफान का असर दिखना शुरू हो गया। रात्रि से शुरू हुई बारिश और तेज हवाएं इसके असर से शुरू हो गयी हैं। बिहार सरकार के मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट घोषित कर दिया है।मौसम विभाग ने जारी चेतावनी में बताया हैं कि याश गुरूवार की शाम में बिहार में प्रवेश करेगा तब तक इसका असर दिखना शुरू हो गया है।यास तूफान का प्रभाव विशेषकर 27 से 28 मई तक रहेगा।इसको लेकर सरकार के आदेशानुसार सीओ मशरक ललित कुमार सिंह ने प्रखंडवासियो से अनुरोध किया है कि अगले 24-48 घंटे तक विशेष सतर्कता बरतें।

लॉकडाउन के अलावा यास से होने वाली किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए लोग घरों में ही रहें। अनावश्यक उधर-उधर न घूमें क्योंकि कोई भी दुर्घटना हो सकती है। हमलोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। किसी भी हाल में घर से बाहर न निकलें। आवश्यक होने पर अगर बाहर निकलने की बाध्यता है तो कहीं भी पेड़, बिजली के पोल अथवा किसी नुकीले लोहे के चीजों के नीचे खड़े न रहें। जर्जर मकान व दीवार के पास बिल्कुल भी न रहें। कोशिश रहे कि घरों के ऊपरी तल की जगह नीचे के तल पर रहा जाए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026