Categories: छपरा

छपरा के युवक ने मुंबई की युवती से किया पहले प्यार फिर शादी, अब धोखा देकर भागा, पुलिस ने की रेड

छपरा: छपरा महिला थाना पुलिस एवं मशरक थाना पुलिस ने दुरगौली गांव में प्राथमिकी अभियुक्त के घर पर छापामारी की, लेकिन अभियुक्त के घर में ताला लटका हुआ था। वहा कोई नही था। मशरक से एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने छपरा महिला थाना में अपने ही पति पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया जा रहा है कि मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली निवासी अविनाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने वर्ष 2016 में हिंदू रीति रिवाज के साथ मुंबई में सपना कुमारी के साथ शादी किया। कुछ दिनों तक दोनो में संबंध अच्छे रहे, लेकिन वही कुछ दिनो बाद गुड्डू सिंह के द्वारा अपने पत्नी को पैसों के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

महिला ने बताया कि उसके पति के द्वारा उससे अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाने लगा। लेकिन महिला ने यह स्वीकार नहीं किया और मजदूरी करके अपने पति को पैसे देने लगी। कुछ दिनो तक यह शिलशिला चलता रहा। लेकिन कुछ महीने पहले गुड्डू सिंह ने अपने पत्नी को मुंबई में ही छोड़ कर अपने घर आ गए। जिसको खोजते खोजते पीड़ित महिला उसके घर पहुंची, जिसके बाद घरवालों के द्वारा उसे मार पिटकर घर से भगा दिया गया। तब महिला ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दी।

जिसके बाद मशरक थाना प्रभारी ने दोनो पक्षों को भुला कर आपसी समझौता करवा दी। लगभग 15 दिनो तक तो ठीक ठाक रहा लेकिन फिर पहले की तरह ही गुड्डू सिंह ने महिला को मुंबई में अकेले छोड़ कर भाग गया। जिसके बाद महिला पुनः अपने पति के घर पहुंची जहा उसके सास, ननद और देवर के द्वारा उसके साथ मारपीट किया गया। और घर में नही घुसने दिया गया।

महिला ने किया एक और बड़ा खुलासा

लिखित एफआईआर में महिला ने बताया है कि उसके पति ने उससे चुपके चुपके दूसरी शादी भी की है। जिससे एक लड़का भी है। पीड़ित महिला न्याय के लिए दर दर भटक रही। छपरा महिला थाना में पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद महिला थाना पुलिस ने मशरक थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापामारी की गई। लेकिन घर में ताला लटका हुआ था। कोई नही मिला।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026